August Gold Rate : सोने और चांदी के बाजार में आज सुबह से ही बड़ी हलचल देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों दोनों की नजरें ताजा भाव पर टिक गई हैं। पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी दोनों ही लगातार उतार-चढ़ाव वाले दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन आज फिर से सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव आज कितना चल रहा है।
क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?
मिलीं रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से सोने पर दबाव बना है। वही दूसरी तरफ, घरेलू स्तर पर मांग घटने और निवेशकों के मुनाफा वसूली करने से भी सोने और चांदी के दाम नीचे आए हैं। कई बार त्योहार और शादी सीजन में इनकी कीमतें तेजी से ऊपर जाती हैं, जबकि सामान्य दिनों में इनमें गिरावट आ जाती है।
आज का ताजा सोना रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमतों में आज करीब ₹500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
- 24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता) – ₹97,370 प्रति 10 ग्राम
- IBJA रेट 24 कैरेट – ₹97,170 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना – लगभग ₹94,500 प्रति 10 ग्राम
इस गिरावट के बाद बाजार में ग्राहकों की हलचल बढ़ गई है। कई खरीदार इसे निवेश का अच्छा मौका मान रहे हैं।
चांदी का ताजा भाव
सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। फिलहाल चांदी का भाव करीब ₹1,11,720 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में चांदी के दामों में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर दर्ज किया गया है।
महानगरों में सोने के दाम
देश के प्रमुख शहरों और महानगरों में आज सोने के रेट इस प्रकार हैं:-
दिल्ली : 24 कैरेट – ₹97,820 | 22 कैरेट – ₹90,150 प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ : 24 कैरेट – ₹98,120 | 22 कैरेट – ₹90,130 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ : 24 कैरेट – ₹98,230 | 22 कैरेट – ₹90,230 प्रति 10 ग्राम
पटना : 24 कैरेट – ₹98,830 | 22 कैरेट – ₹90,105 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद : 24 कैरेट – ₹98,280 | 22 कैरेट – ₹90,205 प्रति 10 ग्राम
मुंबई : 24 कैरेट – ₹98,130 | 22 कैरेट – ₹90,830 प्रति 10 ग्राम
महानगरों में चांदी के दाम
आज चांदी के ताजा रेट भी सामने आए हैं, जो इस प्रकार हैं:
दिल्ली : ₹1,10,530 प्रति किलो
चंडीगढ़ : ₹1,11,100 प्रति किलो
मुंबई : ₹1,11,320 प्रति किलो
हैदराबाद : ₹1,10,130 प्रति किलो
लखनऊ : ₹1,12,220 प्रति किलो
पटना : ₹1,11,420 प्रति किलो
सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
IBJA रेट पूरे देश में समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलर्स इसमें GST और मेकिंग चार्ज जोड़ते हैं।
हर शहर और ज्वेलर के अनुसार मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता है।
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो हमेशा हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें।
शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं।
निवेशकों के लिए क्या है मौका?
सोने की कीमतों में यह गिरावट उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है जो गोल्ड कॉइन, ज्वेलरी या गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में सोने की कीमतें फिर से तेजी पकड़ सकती हैं। इसलिए फिलहाल की गिरावट निवेशकों के लिए एक बेहतरीन एंट्री पॉइंट साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर : इस लेख में बताए गए सोना और चांदी के दाम केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। अलग-अलग शहर और दुकानों पर टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से कीमतों में अंतर हो सकता है। खरीदारी करने से पहले अपने नजदीकी जौहरी से ताजा भाव जरूर चेक करें।